सिवान जिले मे महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए जिले में तैनात रहेगी “पुलिस दीदी”
बिकास पाण्डेय की रिपोर्ट


सिवान ll माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के लिए 4700 स्कूटी एव मोटरसाइकिल वितरण की गई। उक्त योजना के तहत सिवान जिले को 20 स्कूटी एवं 10 मोटरसाइकिल प्राप्त हुई है। इन वाहनों को आज दिनांक 28.8.2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर श्री विजय प्रकाश मीणा भा. प्र.से. जिला पदाधिकारी सिवान एवं श्री भारत सोनी भा.पु. से. पुलिस अधीक्षक सिवान द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस केंद्र सिवान से रवाना किया गया।
इन वाहनों के माध्यम से पुलिस कर्मियों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जाएगा।












