सदर अस्पताल गोपालगंज में जल्द शुरू होगा प्लाज्मा निकालने की मशीन का संचालन
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। सदर अस्पताल गोपालगंज में रक्त से प्लाज्मा निकालने की मशीन के संचालन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने पहल तेज कर दी है। मशीन के संचालन के लिए आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने हेतु ONDLS पोर्टल के माध्यम से Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO) को ऑनलाइन आवेदन किया गया है।
सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति, गोपालगंज ने जानकारी देते हुए बताया कि लाइसेंस प्राप्त होते ही मशीन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद जरूरतमंद मरीजों को प्लाज्मा संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें यह सुविधा स्थानीय स्तर पर सदर अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेगी।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर प्लाज्मा संबंधी सुविधा मिलने की उम्मीद है। लाइसेंस की स्वीकृति के बाद मशीन को विधिवत संचालित किया जाएगा।












