शराब बनाने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार
बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची देशी शराब का निष्कर्षण करने वाले 3 अभियुक्तों रामबली पुत्र बद्री निवासी ग्राम छाबनी डेरा मजरा कनवारा थाना कोतवाली नगर,रामभवन पुत्र रामशरण निवासी ग्राम छाबनी डेरा मजरा कनवारा थाना कोतवाली नगर,रामजियावन पुत्र रामाधार निवासी ग्राम छाबनी डेरा मजरा कनवारा थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया गया।थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि छाबनी डेरा मजरा कनवारा में रामबलि के घर में अवैध कच्ची देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है।सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अवैध देशी कच्ची शराब का निष्कर्षण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।मौके से 12 लीटर अवैध निर्मित कच्ची देशी शराब,शराब बनाने के उपकरण सहित 60 किलोग्राम लहन बरामद हुए।बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
…………………………












