AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

महोबा की तर्ज पर जसपुरा में एक दिन बाद बंधी राखी, मेले में उमड़ा उत्साह

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 29, 2026
in देश
0
महोबा की तर्ज पर जसपुरा में एक दिन बाद बंधी राखी, मेले में उमड़ा उत्साह
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महोबा की तर्ज पर जसपुरा में एक दिन बाद बंधी राखी, मेले में उमड़ा उत्साह

बुजुर्ग बताते हैं- वर्षों से चली आ रही है परंपरा,रक्षाबंधन पर मेला,दंगल और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट

जसपुरा/बांदा।देश-विदेश में शुक्रवार को सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया, लेकिन बुंदेलखंड के जसपुरा क्षेत्र में शनिवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व मनाया गया। यहां महोबा की तर्ज पर रक्षाबंधन एक दिन बाद मनाने की परंपरा चली आ रही है। शनिवार को बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि महोबा की तर्ज पर जसपुरा में भी वर्षों से रक्षाबंधन एक दिन बाद मनाया जाता है।उनके अनुसार,इस दिन केवल राखी बांधने की परंपरा ही नहीं है, बल्कि गांव में मेले,दंगल और आकर्षक झांकियों का भी आयोजन होता रहा है।बुजुर्गों ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही रक्षाबंधन के अगले दिन इस तरह के आयोजन होते देखे हैं।शनिवार को भी त्योहार को लेकर कस्बें में उत्साह का माहौल रहा।बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया,आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधी।भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए।

रक्षाबंधन के साथ मेले की भी रही परंपरा

जसपुरा में रक्षाबंधन के अगले दिन लगने वाला मेला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है।बुजुर्गों के मुताबिक पहले मेले में दूर-दराज के गांवों से भी लोग पहुंचते थे। बच्चों के लिए झूले और खिलौने से लेकर खान-पान की दुकानें तक सजती थीं। वहीं दंगल में आसपास के पहलवान अपनी कुश्ती का प्रदर्शन करते थे।

झांकियों में दिखती थी धार्मिक आस्था की झलक

रक्षाबंधन के अवसर पर निकलने वाली झांकियां भी इस परंपरा का अहम हिस्सा रही हैं।भगवान श्रीकृष्ण, राधा-कृष्ण,भगवान शिव समेत विभिन्न धार्मिक स्वरूपों की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनती थीं। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि त्योहार के मौके पर निकलने वाली इन झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होते थे।स्थानीय लोगों का कहना है कि जसपुरा की यह परंपरा सिर्फ एक दिन बाद राखी बांधने तक सीमित नहीं है,बल्कि इसके साथ जुड़ा मेला,दंगल और झांकियों का आयोजन क्षेत्र की पुरानी सांस्कृतिक पहचान रहा है।बदलते समय के साथ आयोजनों का स्वरूप भले बदला हो,लेकिन एक दिन बाद रक्षाबंधन मनाने की परंपरा आज भी कायम है।देश में एक दिन पहले रक्षाबंधन मनाए जाने के बाद जसपुरा में शनिवार को बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो गांव की पुरानी परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
सहरसा की घटना पर पत्रकारों में उबाल, विजयीपुर में बैठक कर उठी एकजुटता की आवाज

सहरसा की घटना पर पत्रकारों में उबाल, विजयीपुर में बैठक कर उठी एकजुटता की आवाज

September 15, 2026
पंचदेवरी में हिंदी दिवस पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित !!

पंचदेवरी में हिंदी दिवस पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित !!

September 15, 2026
जनता दरबार में डीएम ने सुनी 35 फरियादियों की फरियाद, 22 मामले भूमि विवाद से जुड़े

जनता दरबार में डीएम ने सुनी 35 फरियादियों की फरियाद, 22 मामले भूमि विवाद से जुड़े

September 15, 2026
हेलमेट-सीट बेल्ट बने सुरक्षा कवच, सड़क हादसों पर रोक को डीएम ने दिए सख्त निर्देश

हेलमेट-सीट बेल्ट बने सुरक्षा कवच, सड़क हादसों पर रोक को डीएम ने दिए सख्त निर्देश

September 15, 2026

Recent News