जमीन विवाद में बवाल! 65 वर्षीय महिला ने लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप
जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, महिला ने तीन लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
कटेया/गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामले में एक 65 वर्षीय महिला ने तीन लोगों के खिलाफ जबरन जमीन पर कब्जा करने, गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।
थाना को दिए आवेदन के अनुसार, कलावती देवी (65), पति स्व. महेश राम निवासी ग्राम सरकड़ही , थाना कटेया, जिला गोपालगंज ने बताया है कि उनकी जमीन पर विपक्षी जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आवेदन में घटना की तारीख 20 अगस्त 2026 बताई गई है।
महिला का आरोप है कि उक्त दिन करीब दो बजे दिन में जमीन पर कब्जा करने करते हुए सीढ़ी निर्माण करने लगे। विरोध करने पर कथित रूप से उनके साथ गाली-गलौज की गई तथा मारपीट की गई। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
आवेदन में महिला ने तीन लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें विद्यावती देवी (35 वर्ष), सरोज कुमारी (22 वर्ष) और निशा कुमारी (20 वर्ष) शामिल हैं। महिला का कहना है कि विवाद के बाद से वह काफी परेशान हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता है।
पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी जमीन एवं जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।












