AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, घबराने की जरूरत नहीं

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 26, 2026
in देश
0
गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, घबराने की जरूरत नहीं
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, घबराने की जरूरत नहीं

GLOF की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन की पैनी नजर, राहत-बचाव की तैयारियां पूरी

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। तिब्बत क्षेत्र में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) की संभावित स्थिति को देखते हुए गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका के मद्देनजर गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर और संवेदनशील इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा चुके हैं और संबंधित पदाधिकारियों एवं विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी

सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, गंडक नदी के जलस्तर का नियमित आकलन करने तथा निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

गंडक नदी के आसपास के इलाकों में माइकिंग के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

शरण स्थलों से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था तक तैयारी

संभावित आपात स्थिति को देखते हुए सभी अंचलाधिकारियों को शरण स्थलों का निरीक्षण कर वहां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़ी तैयारियों को भी पूरी तरह मुकम्मल रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन, गोपालगंज एवं सभी संबंधित MOIC को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक सूचना पर करें भरोसा

जिला प्रशासन ने आमजन से विशेष अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट सूचनाओं को साझा न करें। किसी भी स्थिति की सही जानकारी के लिए केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति अथवा महत्वपूर्ण सूचना के संबंध में समय-समय पर आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें:
📞 9473125459
📞 6157225509

जिला प्रशासन, गोपालगंज ने आमजन को भरोसा दिलाया है कि संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग, सतर्क और तैयार है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
सहरसा की घटना पर पत्रकारों में उबाल, विजयीपुर में बैठक कर उठी एकजुटता की आवाज

सहरसा की घटना पर पत्रकारों में उबाल, विजयीपुर में बैठक कर उठी एकजुटता की आवाज

September 15, 2026
पंचदेवरी में हिंदी दिवस पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित !!

पंचदेवरी में हिंदी दिवस पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित !!

September 15, 2026
जनता दरबार में डीएम ने सुनी 35 फरियादियों की फरियाद, 22 मामले भूमि विवाद से जुड़े

जनता दरबार में डीएम ने सुनी 35 फरियादियों की फरियाद, 22 मामले भूमि विवाद से जुड़े

September 15, 2026
हेलमेट-सीट बेल्ट बने सुरक्षा कवच, सड़क हादसों पर रोक को डीएम ने दिए सख्त निर्देश

हेलमेट-सीट बेल्ट बने सुरक्षा कवच, सड़क हादसों पर रोक को डीएम ने दिए सख्त निर्देश

September 15, 2026

Recent News