AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में विभिन्न कोषांगों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 16, 2025
in देश
0
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में विभिन्न कोषांगों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार संपादक डॉ राहुल कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में विभिन्न कोषांगों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी कोषांगों के नोडल एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ पूर्व-योजना अनुसार संपन्न कराने और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांगों के कार्यों की नियमित समीक्षा एवं पर्यवेक्षण करने को कहा।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से ईवीएम कोषांग, कार्मिक कोषांग, पोस्टल बैलेट कोषांग, वाहन कोषांग, नामांकन कोषांग ,मीडिया,व्यय एवं अनुश्रवण तथा स्वीप कोषांग को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए इनके कार्यों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कोषांग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार से प्राप्त सभी निर्देशों का जिले में अक्षरशः पालन किया जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला स्तर पर 24 अलग-अलग कोषांगों का गठन किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से –
कार्मिक प्रबंधन, कंप्यूटराइजेशन एवं साइबर सिक्योरिटी, आईटी एवं कम्युनिकेशन प्लान, स्वीप, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम/वीवीपैट), प्रशिक्षण प्रबंधन, वाहन प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कानून एवं व्यवस्था, नाम निर्देशन, आदर्श आचार संहिता, मीडिया एवं सोशल मीडिया, निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण, पोस्टल बैलेट, शिकायत निवारण एवं वोटर हेल्पलाइन, ऑब्जर्वर प्रबंधन, लाइव वेबकास्टिंग एवं वीडियोग्राफी, बज्रगृह, केंद्रीय पुलिस बल, कार्मिक कल्याण, पीडब्ल्यूडी मतदाता सुविधा, श्रम संसाधन, एकल खिड़की, डीईएमपी, एएमएफ तथा निर्वाचन–सह–निर्वाचक नामावली कोषांग शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने सभी नोडल पदाधिकारियों को शीघ्र बैठक आयोजित कर अपने-अपने कोषांग से जुड़े पदाधिकारियों को दायित्वों से अवगत कराने और आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से –

कार्मिक प्रबंधन कोषांग को कर्मियों की उपलब्धता का सटीक आकलन करने,

प्रशिक्षण कोषांग को छोटे-छोटे बैचों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने,

मीडिया कोषांग को निर्वाचन से संबंधित सूचनाएँ समय पर संकलित कर उपलब्ध कराने,प्रचार—प्रसार,

तथा स्वीप कोषांग को उन मतदान केंद्रों पर विशेष जागरूकता गतिविधियाँ चलाने का निर्देश दिया, जहाँ पिछली बार मतदान प्रतिशत न्यूनतम रहा था।

इसके अलावा, सभी निर्वाची पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों की समय पर पहचान कर आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया गया।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
विजयीपुर पगरा मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार,स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल

February 11, 2026
गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलथरी चेकपोस्ट पर अवैध वसूली करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूला जुर्म।

गोपालगंज: माले नेता जितेंद्र पासवान हत्या के मामले में दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला।

Recent News