मांझागढ़ में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। मांझागढ़ रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाला के समीप गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक के समीप ट्रेन की चपेट में आया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि मृतक के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी हो तो मांझागढ़ पुलिस को सूचित करें।











