विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट











बड़हरिया प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र भुवनेश्वर फतेह आलम उच्च सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाबूहाता में शिक्षा समिति के सभी सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। वही ट्रेनर अरुण कुमार सिंह एवं अनामिका कुमारी ने बताया कि शिक्षा समिति के सदस्य सदस्यों के साथ प्रधानाध्यापक तथा प्रधान शिक्षक एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सचिव के अतिरिक्त अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्यंत पिछड़ा वर्ग तथा पिछड़ा वर्ग के एक-एक प्रतिनिधि भाग लेंगे ।वही श्री सिंह ने बताया कि समिति में किसी भी कोटि के सदस्य नहीं हो तो उनके स्थान पर अन्य सदस्य भी प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। वही यह प्रशिक्षण सामुदायिक प्रतिनिधियों का लोक भागीदारी एवं सशक्तिकरण हेतु तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिनांक 12 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। प्रशिक्षक श्री मति अनामिका कुमारी ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय शिक्षा समिति के कर्तव्य का अधिकार, शिक्षा का अधिकार कानून,गुणवत्ता शिक्षा, स्वच्छता सहित विभिन्न प्रकार के अनुदानों एवं उसकी उपयोगिता आदि पर चर्चा की गई। वहीं प्रशिक्षण में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष,सचिव प्रधानाध्यापक एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे, साथी संकुल संसाधन केंद्र के संचालक तथा समन्वयक के साथ-साथ प्रधानाध्यापक मसलेहुद्दीन, सूर्यदेव राम,हरेंद्र पंडित, हरिनंदन यादव, शमशाद अली,सहित सभी एवं अध्यक्ष चानमती देवी,उषा देवी, रिंकु देवी मौजूद थे।














