सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के दौरान फोक टीएलम की काफी चर्चा हुई।
डॉ. राहुल कुमार द्विवेदी, बिहार संपादक, अखंड भारत न्यूज़।
( तस्वीर में फोक टीएलएम के संबंध में शिक्षिका प्रियंका मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए)
सीतामढ़ी के बेलसंड के चंदौली में मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान सभी विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसी क्रम में सीतामढ़ी शिक्षा विभाग का एक अनोखा पहल देखने को मिला जिसे यहां की शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने फोक टीएलम का नाम दिया है। माननीय मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र ने इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी सीतामढ़ी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, आयुष कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, सौरभ प्रियदर्शी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान और इस आयोजन में लगे सभी कमी और पदाधिकारी की काफी सराहना किया।
इस टीएलएम का निर्माण मध्य विद्यालय मलाहाटोल की शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने मिट्टी और पत्थर से की है।इस प्रयास से बच्चों को शिक्षा देने में काफी सुविधा मिलती है। साथ ही साथ शिक्षकों को भी पढ़ने में काफी सुविधा महसूस होती है। यह सरकार की नई शिक्षा नीति में स्थानीय संसाधन का उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।
इस टीएलएम के दस एपिसोड का प्रसारण पीएम ई विद्या के अंतर्गत टीवी चैनल पर तथा डायट डुमरा एवं आईसीडीएस सीतामढ़ी द्वारा इस टीएलएम की उपयोगिता को देखते हुए शिक्षकों, छात्राध्यापकों, महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को इसके निर्माण एवं उपयोग के संबंध में टीएलएम की नवाचारक प्रियंका कुमारी के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा चुका है।












