दिनदहाड़े लाखों की चोरी से इलाके में दहशत, महिला सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल
विजयपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रामसकल यादव के घर में उनकी पुत्रवधू नेहा यादव को आलमीरा एवं बक्सा से लाखों रूपए की जेवर एवं नगदी लेकर बाइक से निकल पड़े गुरुवार की शाम लगभग 3:30 बजे से 4:00 बजे के बीच हुई।
बताया जाता है कि घर की महिला सदस्य उमस भरी गर्मी के कारण घर के पिछले हिस्से की उत्तरी दिशा में विश्राम कर रही थीं। इसी दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार तीन युवक मुख्य सड़क की ओर से घर में प्रवेश कर गए। घर के अंदर अंधेरे का लाभ उठाते हुए चोरों ने अलमारी, बक्सा एवं पेटी में रखे सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली और फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। पीड़ित परिवार द्वारा तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम के एएसआई अशोक कुमार तथा मुरलीधर मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
गौरतलब है कि विजयीपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। पिछले 40 दिन में अब तक 22 चोरी हुई कई मामलों का खुलासा नहीं हो सका है। उल्टे ही परिवार को सदस्यों को फंसाने का आरोप लगा कर माले सदस्यों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया था,ऐसे में स्थानीय लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि इस मामले का खुलासा कब तक हो पाता है।
वहीं चोरी की इस घटना के बाद रामसकल यादव के परिवार की महिला सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग घटना से सदमे में हैं तथा जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। :::












