दरभंगा में एनडीआरएफ द्वारा बाढ़ से बचाव (FWR) को लेकर टेबल टॉप अभ्यास आयोजित
दरभंगा, 09 फरवरी, 2026:-समाहरणालय स्थित भीमराव अंबेडकर सभागार में आज एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन द्वारा डिप्टी कमांडेंट अश्विनी कुमार के नेतृत्व में बाढ़ जल बचाव (Flood Water Rescue – FWR) से संबंधित टेबल टॉप अभ्यास का आयोजित।
यह अभ्यास आगामी दिनों में दरभंगा जिले में प्रस्तावित दो दिवसीय FWR एक्सरसाइज के पूर्व तैयारियों के क्रम में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर ज्योति कुमार झा द्वारा विभिन्न आपदाओं के दौरान एनडीआरएफ द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
विशेष रूप से वर्ष 2024 में बिहार राज्य में आई बाढ़ के दौरान एनडीआरएफ की भूमिका, त्वरित बचाव कार्य, राहत एवं समन्वय की जानकारी साझा की गई। आपदा प्रबंधन का मुख्य
उद्देश्य होता है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को अधिक से अधिक सहायता पहुंचाई जाए। जीवन रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
तत्पश्चात 10 फरवरी 2026 को कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल के शिवगंगा पोखर के समीप आयोजित होने वाले फील्ड अभ्यास के संबंध में सभी संबंधित विभागों को विस्तृत रूप से ब्रीफ किया गया।
इस दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल,विद्युत विभाग,स्वास्थ्य विभाग,पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा प्रत्येक वर्ष बाढ़-पूर्व की जाने वाली तैयारियों तथा बाढ़ की स्थिति में किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में अवगत करायें।
बैठक में दरभंगा जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन हेतु किए जा रहे नवाचारों पर भी प्रकाश डाला गया। इनमें आपदा से संबंधित पुस्तिका का प्रकाशन,विभिन्न कोषांगों का गठन, टीम निर्माण तथा क्षति आकलन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी शामिल रही।
इस अवसर पर एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट अश्विनी कुमार ने दरभंगा जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक पाँच राज्यों एवं बिहार के सभी जिलों का भ्रमण किया है, किंतु बाढ़ आपदा से निपटने की दृष्टि से दरभंगा जिला की तैयारियाँ सर्वश्रेष्ठ पाई गई हैं।
यह टेबल टॉप अभ्यास आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने तथा आगामी बाढ़ की संभावित चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, अपर जिला दंडाधिकारी मनोज कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, श्री मनोज कुमार अपर समाहर्ता राजस्व ,आपदा प्रबंधन शाखा की प्रभारी पदाधिकारी वृषभानु कुमारी चंद्रा, वरीय उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।











