स्वतंत्रता दिवस पर धनौती की दलित बस्ती में अनुमंडल पदाधिकारी ने फहराया तिरंगा
बिकास पाण्डेय कि रिपोर्ट
सिवान। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनौती पंचायत की दलित बस्ती में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और इस कार्यक्रम में उपस्थित धनौती पंचायत के मुखिया तिल की देवी, सरपंच, सभी वार्ड सदस्य एवं उपस्थित लोगों के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गईं इस अवसर पर बिहार भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से निबंधित श्रमिकों के बीच लेबर कार्ड का वितरण भी किया गया। लेबर कार्ड मिलने से श्रमिकों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। समारोह के दौरान स्थानीय लोगों और श्रमिकों में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
