शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
नौतन- तितरा मुख्य मार्ग के सिरिसिया गांव के समीप पुलिस ने शनिवार को सूचना के आधार पर शराब से भरी स्कार्पियो वाहन के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। स्कोर्पियो वाहन में लदे शराब की कीमत लाखों रुपए की बताई जाती है। यूपी से स्कोर्पियो वाहन पर शराब लाद कर बिहार में सप्लाई करने के लिए लाई जा रही थी। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि सूचना मिली की यूपी से एक स्कोर्पियो वाहन पर भारी मात्रा में शराब लेकर सिरिसिया के रास्ते जा रही है। जिस दौरान पुलिस टीम सतर्क हो गई। तथा सिरिसिया मार्ग पर वाहन जांच करने लगी। उसी दौरान एक स्कोर्पियो वाहन तेज रफ्तार में आता दिखाई दिया। इससे पहले कि पुलिस वाहन को रोकती। वाहन चालक पुलिस को देख वाहन खड़ी कर भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने वाहन चालक को पकड़ लिया। जिसके बाद वाहन की जांच की गई। तो उसमें भारी मात्रा में शराब पाया गया। इसके बाद शराब के साथ वाहन को जब्त कर थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार जब्त स्कोर्पियो वाहन से अड़तीस (38) पेटी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर धनौती थाना क्षेत्र के चंदौर बिनटोली निवासी जितेंद्र कुमार है, जिससे पुलिस पूछताछ कर कार्रवाई में जूट गई है।












