AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गोपालगंज में गूंजा संत रविदास का समरसता संदेश, भव्य कलश यात्रा के साथ अभियान का शुभारंभ

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 22, 2026
in देश
0
गोपालगंज में गूंजा संत रविदास का समरसता संदेश, भव्य कलश यात्रा के साथ अभियान का शुभारंभ
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज में गूंजा संत रविदास का समरसता संदेश, भव्य कलश यात्रा के साथ अभियान का शुभारंभ

गोपालगंज ब्यूरो : आशिष रंजन श्रीवास्तव

गोपालगंज। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए “श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान” का गोपालगंज में भव्य आगाज हुआ। अभियान के तहत थावे के ऐतिहासिक रहसू मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा का शुभारंभ बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने किया। यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, जिले के विकास मित्रों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रहसू मंदिर से निकली यात्रा निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए राम मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

पूरी यात्रा के दौरान सामाजिक समरसता, समानता, आपसी भाईचारे और समाज में एकता का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं और आम लोगों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से सामाजिक समानता, मानव-मर्यादा, सद्भाव और समरस समाज की स्थापना का संदेश दिया। उनका चिंतन किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं था, बल्कि संपूर्ण मानव समाज को समानता और भाईचारे के सूत्र में जोड़ने वाला था।

कलश यात्रा इसी विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और पात्र लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यात्रा में जिले के सभी 240 विकास मित्रों तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने सक्रिय सहभागिता की।

23 अगस्त से विभिन्न सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचेगा अभियान

जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने बताया कि कलश यात्रा के माध्यम से अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया है। 23 अगस्त 2026 से कलश यात्रा जिले के विभिन्न निर्धारित स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचेगी। वहां लोगों को अभियान के उद्देश्यों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अभियान को महज एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव और टोले-टोले तक पहुंचाया जाएगा।

27 अगस्त से 15 फरवरी तक लगेंगे विशेष शिविर

जिला पदाधिकारी ने बताया कि 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को जिले के सभी टोलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में अनुसूचित जाति समुदाय के पात्र परिवारों एवं व्यक्तियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के तहत 22 सरकारी योजनाओं से पात्र अनुसूचित जाति लाभुकों को शत-प्रतिशत आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। संबंधित विभाग पात्र लाभुकों की पहचान, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करेंगे।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ

जिला पदाधिकारी ने कहा कि विकास की मुख्यधारा से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, यही अभियान की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष शिविरों में पात्र लाभुकों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर समाधान किया जाए और योजनाओं का लाभ लेने में उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री जनक राम, जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ, उप विकास आयुक्त श्री कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप गिरी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

सामाजिक समरसता के संदेश के साथ शुरू हुआ यह अभियान अब जिले के गांवों और टोलों तक पहुंचकर सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होने की उम्मीद है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay