AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गोपालगंज में बैंकिंग विकास की समीक्षा: डीएम समीर सौरभ ने ऋण वितरण और CD अनुपात सुधारने के दिए निर्देश

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
June 25, 2026
in देश
0
गोपालगंज में बैंकिंग विकास की समीक्षा: डीएम समीर सौरभ ने ऋण वितरण और CD अनुपात सुधारने के दिए निर्देश
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज में बैंकिंग विकास की समीक्षा: डीएम समीर सौरभ ने ऋण वितरण और CD अनुपात सुधारने के दिए निर्देश

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। जिले में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति और सरकारी ऋण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC), जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं CD अनुपात उप समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाबार्ड, विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिले की बैंकिंग गतिविधियों, ऋण वितरण, जमा राशि, अग्रिम राशि तथा साख-जमा अनुपात (CD Ratio) की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में सामने आया कि जिले में बैंकों की कुल जमा राशि बढ़कर 12,570 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 14.08 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है। वहीं अग्रिम राशि में भी लगभग 507 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, जिले का CD अनुपात 46.13 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के 48.02 प्रतिशत से कम है। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए डीएम समीर सौरभ ने सभी बैंक अधिकारियों को ऋण वितरण बढ़ाने और CD अनुपात में सुधार के लिए विशेष पहल करने का निर्देश दिया। बैठक में वार्षिक साख योजना (ACP) की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 7,753 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 4,334 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया है, जो लक्ष्य का लगभग 56 प्रतिशत है। MSME क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 86.47 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई, जबकि कृषि क्षेत्र में केवल 32.57 प्रतिशत उपलब्धि पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। किसान हितों को लेकर भी बैठक में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। जिले में 36 हजार से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया गया। वहीं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 58 हजार से अधिक लाभार्थियों को 619 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरित किया गया। जीविका समूहों को भी बैंकिंग सहायता में बड़ी सफलता मिली है। NRLM जीविका योजना के तहत 23,985 स्वयं सहायता समूहों को 573 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया है, जिससे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिला है। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने, पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा कृषि, MSME एवं कमजोर वर्गों के लिए ऋण वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बैंक और विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि जिले के आर्थिक विकास को नई गति मिल सके।
“सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। बैंक ऋण वितरण बढ़ाएं और CD अनुपात में सुधार के लिए ठोस प्रयास करें।” — समीर सौरभ, जिला पदाधिकारी, गोपालगंज।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
हीरापाकड़ में बंद घर के पीछे से घुसे अज्ञात चोर, 4.70 लाख के गहने-नकदी उड़ाए

हीरापाकड़ में बंद घर के पीछे से घुसे अज्ञात चोर, 4.70 लाख के गहने-नकदी उड़ाए

September 22, 2026
गोपालगंज में नाबालिग का अपहरण, 5 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली; सहमा पीड़ित परिवार

गोपालगंज में नाबालिग का अपहरण, 5 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली; सहमा पीड़ित परिवार

September 22, 2026
डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

September 22, 2026
आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

September 22, 2026

Recent News