AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

जेपीयू छपरा में शोधार्थी ने हासिल की पीएचडी की सिफारिश

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
July 17, 2026
in देश
0
जेपीयू छपरा में शोधार्थी ने हासिल की पीएचडी की सिफारिश
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जेपीयू छपरा में शोधार्थी ने हासिल की पीएचडी की सिफारिश

छपरा।जय प्रकाश विश्वविद्यालय के सिनेट हॉल में मनोविज्ञान विभाग के शोधार्थी मु॰ अली इमाम ने अपनी पीएचडी की मौखिक परीक्षा (वाइवा) उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। वाह्य परीक्षक ने उनकी शोध-कुशलता देखते हुए उन्हें पीएचडी उपाधि प्रदान करने की अनुशंसा कर दी। ऑनलाइन आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर सत्य गोपाल जी वाह्य परीक्षक के रूप में उपस्थित रहे। मु॰ अली इमाम ने अपने शोध ग्रंथ पर प्रभावशाली, आत्मविश्वासपूर्ण और सुस्पष्ट प्रस्तुति दी। वाह्य परीक्षक द्वारा पूछे गए गहन एवं चुनौतीपूर्ण प्रश्नों सहित विभागीय प्रोफेसरों के जिज्ञासापूर्ण सवालों का उन्होंने बौद्धिक परिपक्वता और गहराई के साथ संतोषजनक उत्तर दिया। सभी परीक्षकों को उनके उत्तरों से पूर्ण संतुष्टि मिलने के बाद प्रो॰ सत्य गोपाल जी ने पीएचडी की डिग्री प्रदान करने की अनुशंसा की। इस उपलब्धि पर विभाग में बधाइयों का सिलसिला चल पड़ा। मु॰ अली इमाम के शोध निर्देशक जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अख्लाक अहमद ने कहा कि मु॰ अली इमाम ने चार वर्षों के अथक प्रयास, पूर्ण समर्पण और अटूट निष्ठा से यह मुकाम हासिल किया है। यह उनके दृढ़ संकल्प और मेहनत का परिणाम है।मौके पर मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आशा रानी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनोरंजन पाठक, डॉ लक्ष्मण कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, तबस्सुम, पूजा कुमारी, आकाश कुमार, आकाश कुमार आदि उपस्थित रहे। मु॰ अली इमाम की इस उपलब्धि ने जय प्रकाश विश्वविद्यालय के शोध जगत को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की है। उनकी लगन, मेहनत और सफलता युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण बन गई है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

September 19, 2026

जेएनवी में दाखिले का सुनहरा मौका! 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

September 19, 2026
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार

September 19, 2026
कटेया पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

कटेया पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

September 19, 2026

Recent News