अमनौर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध हथियार, कारतूस एवं मोटरसाइकिल जप्त कर 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में जिलान्तर्गत विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के क्रम में:-
दिनांक-13.06.2026 को अमनौर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा स्थित दुखन मोड़ के समीप 03 संदिग्ध व्यक्ति आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में एकत्रित हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अमनौर थाना पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखते ही उक्त तीनो व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस की सतर्कता एवं तत्परता से तीनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
इस संबंध में अमनौर थाना कांड संख्या-245/26, दिनांक-13.06.2026, धारा-317 (2)/3(5) बी० एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
- चंदन कुमार, पिता-नागेन्द्र राय, साकिन-पैगा सदर, थाना-भेल्दी, जिला-सारण।
- अभिषेक कुमार, पिता-विन्देश्वरी राय, साकिन पैगा सदर, थाना-भेल्दी, जिला-सारण।
- शैलेन्द कुमार, पिता-महेश प्रसाद, साकिन-वैधनाथपुर, थाना-भेल्दी, जिला-सारण।
जप्त बरामद समानो की सूची :-
- देशी कट्टा-01, 2. जिन्दा कारतूस-01, 3. मोटरसाईकिल-01 4. मोबाईल-03 बरामद।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी
थानाध्यक्ष अमनौर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।
सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…












