जनहित सर्वोपरि: जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने पर जोर
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
गोपालगंज। जिला पदाधिकारी समीर सौरभ (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समेकित बाल विकास सेवा (ICDS), कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण एवं श्रम संसाधन विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लाभुकों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।बैठक में सभी विभागों को अपने-अपने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और आम जनता को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की सेवा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को पूरी जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए।
“जनहित सर्वोपरि, योजनाओं का लाभ हर पात्र तक” के संदेश के साथ संपन्न हुई यह समीक्षा बैठक प्रशासन की कार्यकुशलता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।












