5 वारंटीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर 5 वारंटीयों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि विशेष छापेमारी अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने शनिवार की रात्रि में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के नौतन बाजार से चार तथा बसदेवा गांव से एक वारंटी को गिरफतार किया गया है। गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध पूर्व से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें पांचों काफी दिनों से फरार चल रहे थे। वहीं देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि पांचों वारंटी अपने-अपने घर पर आए हुए है। जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंटियों के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में थाना क्षेत्र के नौतन बाजार निवासी भरत साह, धर्मेंद्र साह, सुखारी साह तथा जितेन्द्र साह और बसदेवा गांव निवासी परमा चौधरी शामिल हैं। गिरफ्तार वारंटियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।












