नौतन पुलिस ने 24 घंटे में युवती को बरामद किया
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर एक युवती को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। घटना 1 जुलाई की है, जब नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को कथित तौर पर शादी की नीयत से भगा लिया गया था। युवती की बहन ने थाने में लिखित आवेदन देकर एक युवक पर अपनी बहन को भगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। टीम ने सीवान कचहरी रेलवे ढाला के पास से युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस नाटकीय और सफल कार्रवाई की युवती के परिजनों ने सराहना की है।परिजनों ने कहा कि पुलिस ने बहुत ही कम समय में उनकी बेटी को सकुशल वापस लाकर उन्हें राहत दी है। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि युवती की बहन द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर तुरंत संज्ञान लिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर युवती को सीवान रेलवे ढाला के पास से बरामद किया गया और उसके परिजनों को सौंप दिया गया।












