नौतन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो को किया गिरफ्तार
नौतन फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय थाना पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना मोड़ बलवां में वाहन चेकिंग के दौरान यह सफल कार्यवाही हुई। गिरफ्तार आरोपी मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका माझा गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष जीतमोहन प्रसाद के नेतृत्व में बलवां में रूटीन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पर संदेह हुआ। तलाशी ली गई तो बाइक का पेपर नहीं दिया गया और बाइक चोरी की निकली। तुरंत दोनों सवारों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका माझा गांव निवासी अंकित ठाकुर पिता सुभाषचंद्र ठाकुर और आशुतोष कुमार सिंह पिता स्वर्गीय उद्धव सिंह के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












