AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

नालंदा: ‘आपकी लॉटरी लगी है’, बगीचे में बैठ लगाते थे कॉल, फिर उड़ा देते थे खातों से पैसे, 6 साइबर ठग गिरफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
July 5, 2026
in देश
0
नालंदा: ‘आपकी लॉटरी लगी है’, बगीचे में बैठ लगाते थे कॉल, फिर उड़ा देते थे खातों से पैसे, 6 साइबर ठग गिरफ्तार
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नालंदा: ‘आपकी लॉटरी लगी है’, बगीचे में बैठ लगाते थे कॉल, फिर उड़ा देते थे खातों से पैसे, 6 साइबर ठग गिरफ्तार

नालंदा: ‘हैलो, आपकी लॉटरी लगी है। लॉटरी की रकम पाने के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट का वेरिफिकेशन कराना होगा।’ बगीचे में बैठकर फोन पर लोगों को अपनी बातों में उलझाकर साइबर ठगी करने वाले 6 ठगों को नालंदा पुलिस ने दबोचा है। मामला नालंदा जिले की कतरीसराय थाना क्षेत्र का है। कतरीसराय थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बरीठ गांव स्थित मुंशी नदी के दक्षिण बगीचे से छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग बालक शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 स्मार्ट मोबाइल फोन, लोन से संबंधित विवरण दर्ज तीन पन्नों की ऑर्डर शीट बरामद की है। ऑनलाइन ठगी करने वाले 6 साइबर ठग गिरफ्तार राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बगीचे में बैठकर संगठित गिरोह के रूप में देशभर के लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। लोन दिलाने, लॉटरी लगने का झांसा देकर करते थे ठगी प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया, मोबाइल कॉल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को लोन दिलाने और लॉटरी लगने का झांसा देकर साइबर ठगी करते थे। पुलिस को उनके पास से 10 स्मार्ट मोबाइल फोन और तीन पन्नों की ऑर्डर शीट मिली है, जिसमें विभिन्न लोगों के नाम, मोबाइल नंबर और लोन से संबंधित विवरण अंकित हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है अधिकांश आरोपी मैट्रिक पास भी नहीं गिरफ्तार आरोपितों में बरीठ निवासी जितेंद्र कुमार और राहुल पासवान बारांदी निवासी गौरी कुमार, बालचंद बिगहा निवासी सचिन कुमार शामिल हैं। इसके अलावा कतरीसराय थाना क्षेत्र के दो नाबालिग बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार अधिकांश आरोपी मैट्रिक तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं कर सके हैं, लेकिन साइबर ठगी के तरीकों में माहिर होकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे।गिरफ्तार 6 साइबर ठगों में चार बालिग और दो नाबिलग हैं। ज्यादातार आरोपियों ने मैट्रिक की भी पढ़ाई पूरी नहीं की है। लेकिन, ये आरोपी अपनी बातों में फंसाकर लोगों से ठगी करने में माहिर हैं। पुलिस इनके नेटवर्क के बारे में पता लगाने में जुटी है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, दारोगा आदित्य कुमार, जमादार धर्मेंद्र कुमार, संजय दास, मुकेश कुमार, रूदल पासवान और जवान शामिल थे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
हीरापाकड़ में बंद घर के पीछे से घुसे अज्ञात चोर, 4.70 लाख के गहने-नकदी उड़ाए

हीरापाकड़ में बंद घर के पीछे से घुसे अज्ञात चोर, 4.70 लाख के गहने-नकदी उड़ाए

September 22, 2026
गोपालगंज में नाबालिग का अपहरण, 5 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली; सहमा पीड़ित परिवार

गोपालगंज में नाबालिग का अपहरण, 5 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली; सहमा पीड़ित परिवार

September 22, 2026
डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

September 22, 2026
आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

September 22, 2026

Recent News