मां गायत्री फिल्म प्रोडक्शन व वी-टेक वर्ल्ड की हुई बैठक, फिल्म रिलीज करना होगा आसान
सीवान से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

जिला के धनौती स्थित मां गायत्री फिल्म प्रोडक्शन के कार्यालय पर प्रोडक्शन की टीम के साथ वी-टेक वर्ल्ड के फाउंडर विवेक कुमार ने रविवार को बैठक की, जिसमें फिल्म के रिलीज एवं प्रमोशन प्रक्रिया को आसान बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। घंटों चली बातचीत के बाद वी-टेक वर्ल्ड के फाउंडर विवेक कुमार ने मीडिया को बताया कि मां गायत्री फिल्म प्रोडक्शन की आगामी फिल्म सुहागन को रिलीज और प्रमोशन के लिए अनुबंध करने के साथ ही इस बैनर से बनने वाली अन्य फिल्मों के लिए सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि वी-टेक वर्ल्ड के टेक-पार्टनर के तौर पर सीवान एवं गोपालगंज जिले में मां गायत्री फिल्म प्रोडक्शन कार्य करेगी। वहीं प्रोड्यूसर एसएलएस बसंत ने कहा कि विवेक कुमार की यह कोशिश सिनेमा जगत में अद्वितीय है। उन्होंने आगे कहा कि वी-टेक कंपनी के साथ मां गायत्री फिल्म प्रोडक्शन का यह अनुबंध बिहार व उत्तर प्रदेश में फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। वहीं प्रोडक्शन के सचिव फिल्में बनाना जितना मुश्किल काम है उससे सौ गुना मुश्किल है फिल्में रिलीज करना। लेकिन वी-टेक वर्ल्ड और मां गायत्री फिल्म प्रोडक्शन के संयुक्त प्रयास से अब यह बहुत ही आसान हो जाएगा। इस मौके पर मां गायत्री फिल्म प्रोडक्शन के मैनेजर पन्नालाल कुशवाहा, मीडिया प्रभारी फिरोज अंसारी, प्रवीण कुमार, निप्पू कुमारी, राहुल कुमार, चन्द्रमा यादव, वीरेंद्र यादव, विकास कुमार, राजबल्लम राम आदि मौजूद रहे।












