चार साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, मांझागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मांझागढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के एक चर्चित मामले में पिछले करीब चार वर्षों से फरार चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान मांझागढ़ थाना कांड संख्या 214/21 (दिनांक 02 अगस्त 2021) में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी साहिद अली, पिता कयामुद्दीन हुसैन, निवासी पिपरा, थाना- मांझागढ़, जिला- गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 314, 323, 324, 325, 307, 379, 504, 506 एवं 34 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। गोपालगंज पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान आगे भी चलता रहेगा।












