गोपालगंज में हत्या के प्रयास मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोपालगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। महम्मदपुर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान महम्मदपुर थाना कांड संख्या-222/26 (दिनांक 30 जून 2026) में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले के नामजद अभियुक्त सागर महतो एवं मुन्ना महतो, दोनों निवासी महम्मदपुर थाना क्षेत्र, को उनके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, जिनमें हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।












