पुलिस केंद्र, गोपालगंज में “लाइफ डे” का आयोजन
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिसकर्मियों की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं को लेकर गोपालगंज पुलिस द्वारा पुलिस केंद्र में “लाइफ डे” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज ने शक्तिका कक्ष एवं अनुरोध कक्ष का संचालन किया और पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना।
पुलिसकर्मियों द्वारा रखी गई समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके कार्य वातावरण को बेहतर बनाना है।
पुलिस विभाग की इस पहल से जवानों में अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान की उम्मीद मजबूत हुई है। गोपालगंज पुलिस ने पुलिसकर्मियों के कल्याण और उनकी सुविधाओं को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।











