कल गोपालगंज में दारोगा भर्ती परीक्षा: यातायात में बदलाव और पार्किंग व्यवस्था जारी।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले में कल (18.01.2026) दो पालियों में आयोजित होने वाली पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षार्थियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए शहर के यातायात और पार्किंग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।थाना चौक से लेकर ब्लॉक मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चार प्रमुख पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं।
परीक्षा केंद्र का नाम निर्धारित पार्किंग स्थल
- एस.एस. गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्लॉक कैंपस
- वी.एम. इंटर कॉलेज वी.एम. फील्ड
- एम.एम. मेमोरियल उर्दू हाई स्कूल तुरकाहा नहर पर
- डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंडक मैदान के पास
गोपालगंज पुलिस ने परीक्षार्थियों और आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध सूचना या समस्या की स्थिति में सीधे पुलिस को सूचित करें।किसी भी सहायता के लिए गोपालगंज पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9031827299 पर संपर्क किया जा सकता है।












