रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण से काम नहीं चलेगा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो: समाज सेवक धीरज मिश्रा जिला अध्यक्ष बांदा सवर्ण वाहिनी
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर समाज सेवक धीरज मिश्रा जिला अध्यक्ष सवर्ण वाहिनी ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाना सराहनीय कदम है, लेकिन सवाल यह है कि निरीक्षण के बाद क्या कार्रवाई होगी?
क्या मरीजों को हो रही परेशानियां दूर होंगी और अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी?
उन्होंने कहा कि केवल निरीक्षण करने और व्यवस्थाएं सुधारने का आश्वासन देने से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं होंगी, बल्कि इसके लिए ठोस कार्रवाई और जिम्मेदारी तय करना जरूरी है।
समाज सेवक धीरज मिश्रा ने कहा कि सरकारी मेडिकल कॉलेज जनता के पैसे से संचालित होते हैं और इनका उद्देश्य आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
ऐसे में यदि मरीजों और उनके परिजनों को इलाज, जांच, दवाओं या अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जिम्मेदारी किसकी है और यदि व्यवस्थाओं में कमियां पाई जाती हैं, तो उन पर जवाबदेही क्यों नहीं तय की जाती? उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि मेडिकल कॉलेज में सामने आने वाली कमियों और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
साथ ही मरीजों को बेहतर इलाज, जरूरी दवाएं, जांच सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
समाज सेवक धीरज मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि जनता को कागजी कार्रवाई, निरीक्षण और आश्वासन नहीं, बल्कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में दिखाई देने वाला बदलाव चाहिए।
प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वालों को किसी भी कीमत पर जवाबदेही से बचने न दिया जाए।
साथ ही परसों गरीब महिला की डिलेवरी को रेफर करने वाली sr और बाद में उसी मेडिकल कॉलेज में डिलेवरी कराने वाली डॉ पूर्णिमा सिंह और डॉ स्मिता जी पर कार्रवाई होनी चाहिए
समाज सेवक धीरज मिश्रा जिला अध्यक्ष बांदा सवर्ण वाहिनी












