नरकटिया में बाइक की टक्कर से मासूम घायल
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में बाइक बाइक की टक्कर से घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम के घायल होने का मामला सामने आया है। घायल मासूम सुंदरम कुमार को टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक बाइक छोड़कर कर फरार हो गया। गंभीर हालत में बच्चे का इलाज सीवान अस्पताल में चल रहा है। घायल मासूम के परिजन ने थाने लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है। घायल बच्चे की दादी निर्मला देवी ने बताया कि सोमवार की सुबह मेरा नाती सुंदरम घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव के रिस्तेदारी में आये युवक ने टक्कर मार दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष जीतमोहन प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।












