भारतीय सिनेमा नाट्य कला प्रशिक्षण संस्थान, MG फ़िल्म ट्रेनिंग सेंटर प्रतिभाओं को दे रहा नया मंच
सिवान। जिले में कला, संस्कृति, नाट्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय सिनेमा नाट्य कला प्रशिक्षण संस्थान, MG फ़िल्म ट्रेनिंग सेंटर द्वारा लगातार प्रशिक्षण एवं विभिन्न कला कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। MG फ़िल्म ट्रेनिंग सेंटर का मुख्य उद्देश्य सिवान एवं आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली कलाकारों को उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है। संस्थान में अभिनय, नाट्य कला, डांस, मॉडलिंग, गायन, कहानी लेखन, गीत लेखन, कैमरा, मेकअप, लाइटिंग तथा फिल्म प्रोडक्शन सहित सिनेमा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान की ओर से समय-समय पर वर्कशॉप, नाट्य प्रस्तुति, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें स्थानीय कलाकारों और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। संस्थान का मानना है कि सिवान और बिहार के ग्रामीण एवं छोटे शहरों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा, प्रशिक्षण और मंच देने की है। इसी उद्देश्य के साथ MG फ़िल्म ट्रेनिंग सेंटर प्रतिभाओं को कला एवं सिनेमा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। वही वर्ष 2025 से अब तक 50 कलाकार प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्तरप्रदेश राज्य कला बिभाग एवं बिहार के कला बिभाग के द्वारा चैनीत हुऐ जिन्हे सरकार के हर योजना कि प्रचार प्रसार मे अपनी सहयोग दे रहें है तो वही 15 कलाकार जिन्होंने कहानी एवं गीत से जुड़े अपनी प्रशिक्षण प्राप्त किया है इनमे कई गीतकार के लिखी गीत को रिकॉडिंग भी हुआ है जिनमे सबसे आगे रहा बन के कावरिया करो जय जय कार वही इस साल के सितंबर माह मे 5 कलाकार को 4 सालों के लिए BS MOBI MASTI चैनल के द्वारा अनुबंध कर लिया गया











