AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गया में बेखौफ अपराधी: बांकेबाजार में ग्राहक बनकर घुसे बदमाश, पिस्टल के बल पर पीएनबी सीएसपी से सवा लाख की लूट

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
May 13, 2026
in देश
0
गया में बेखौफ अपराधी: बांकेबाजार में ग्राहक बनकर घुसे बदमाश, पिस्टल के बल पर पीएनबी सीएसपी से सवा लाख की लूट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

*गया में बेखौफ अपराधी: बांकेबाजार में ग्राहक बनकर घुसे बदमाश, पिस्टल के बल पर पीएनबी सीएसपी से सवा लाख की लूट*

गया जी जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुहार मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में मंगलवार शाम नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब सवा लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इस दुस्साहसिक घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.*पैसे निकल जाएंगे? पूछा और तान दी पिस्टल* घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है. जानकारी के अनुसार, भलुहार मोड़ स्थित सीएसपी पर एक बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे. एक बदमाश बाहर बाइक स्टार्ट कर पहरेदारी करता रहा, जबकि दो अन्य बदमाश आम ग्राहक बनकर अंदर दाखिल हुए. अंदर पहुंचते ही दोनों ने सीएसपी संचालक सुभाष दास से पूछा कि ”क्या पैसे निकल जाएंगे?” संचालक ने जैसे ही हामी भरी, दोनों बदमाशों ने अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली और संचालक पर तान दी.*गोली मारने की धमकी देकर लूटे 1.25 लाख* बदमाशों ने हथियार का खौफ दिखाते हुए काउंटर में रखे सारे रुपये मांगने शुरू कर दिए. संचालक सुभाष दास ने जब इसका विरोध कर शोर मचाने का प्रयास किया, तो अपराधियों ने उसे सीधे गोली मारने की धमकी दी. जान के खतरे को देखते हुए संचालक ने काउंटर में रखे करीब 1.25 लाख रुपये उन्हें सौंप दिए. रुपये लूटने के बाद तीनों अपराधी तेजी से शेरघाटी की ओर फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज के सहारे सुराग तलाश रही पुलिस,लूट की सूचना मिलते ही बांकेबाजार थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सीएसपी से लगभग 1.25 लाख रुपये लूटे जाने की पुष्टि हुई है. पुलिस घटनास्थल और अपराधियों के भागने वाले रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि उनकी पहचान की जा सके. *पीड़ित संचालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.* पाकरडीह लूटकांड से मिलता-जुलता है पैटर्न भलुहार सीएसपी में हुई लूट का यह तरीका बीते आठ अप्रैल को इमामगंज थाना क्षेत्र के पाकरडीह बाजार में हुई लूटकांड से काफी मिलता-जुलता है. उस घटना में भी तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पीएनबी के ही सीएसपी में घुसकर पिस्टल के बल पर 2.07 लाख रुपये लूटे थे. हालांकि, इमामगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस गिरोह के अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था. अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या बांकेबाजार की घटना को उसी गिरोह के बचे हुए सदस्यों ने अंजाम दिया है या यह किसी नए गैंग का काम है.

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay