चैनपुर थानान्तर्गत अवैध हथियार बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक 04.07.2026 की संध्या करीब 6:15 चैनपुर थाना पुलिस टीम एवं एस.टी.एफ.टीम द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम जब चैनपुर, रसुलपुर पथ से रामगढ़ बाजार की ओर जा रहे थे और जैसे ही मेहदार पंचायत भवन के पास पंहुची तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देख छुपने का प्रयास करने लगा।
पुलिस टीम एवं एस.टी.एफ. टीम द्वारा संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही उक्त व्यक्ति भागने लगा, किन्तु पुलिस बल द्वारा त्वरित घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके पास से 01 देशी कट्टा, 02 कारतूस बरामद किया गया।
पुछ-ताछ के क्रम में अपना नाम दीपक कुमार साह उर्फ दीपक सम्राट, पिता-शिवकुमार साह, ग्राम-चैनपुर, थाना-चैनपुर, जिला-सिवान बताया।
इस संबंध में चैनपुर थाना अन्तर्गत धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। > गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता. बिहार पुलिस
दीपक कुमार साह उर्फ दीपक सम्राट, पिता-शिवकुमार साह, ग्राम चैनपुर, थाना-चैनपुर, जिला-सिवान।
गिरफ्तार अभियुक्त का अबतक का ज्ञात अपराधिक इतिहासः-
- रसुलपुर थाना कांड सं-71/23 दिंनाक-31.03.23 धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट।
- चैनपुर थाना कांड सं-336/23 दिंनाक-25.12.23 धारा-30 (ए) बि.म.नि.अधि.।
- बसंतपुर थाना कांड सं-65/26 दिंनाक-09.03.26 धारा-310 (2) बी.एन.एस. ।
- दराँधा थाना कांड सं-163/26 दिंनाक-06.04.26 धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट।
जप्त / बरामद समानों की विवरणीः-
- देशी कट्टा-01
- कारतूस-02
➤ टीम में शामिल सदस्यः-
- पु.अ.नि. विजय रंजन कुमार, थानाध्यक्ष, चैनपुर।
- एस.टी.एफ. टीम।
- सि0/989 पिंटु कुमार चैनपुर थाना।
- सि0/987 धर्मेश प्रभास चैनपुर थाना।
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…..












