AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सोती हुई पत्नी पर चाकू से वार, पति फरार; गोपालगंज में रूह कंपा देने वाली वारदात!

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
May 4, 2026
in देश
0
सोती हुई पत्नी पर चाकू से वार, पति फरार; गोपालगंज में रूह कंपा देने वाली वारदात!
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सोती हुई पत्नी पर चाकू से वार, पति फरार; गोपालगंज में रूह कंपा देने वाली वारदात!

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ एक 26 वर्षीय विवाहिता की अत्यंत निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। कटेया थाना क्षेत्र के अमहीं बांके गांव में रविवार की अहले सुबह जब लोग नींद में थे, तब इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से ही आरोपी पति घर छोड़कर फरार है, जिससे हत्या की सुई उसी की ओर घूम रही है। मृतका की पहचान नाजिया खातून के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (देवपोखर गांव) की रहने वाली थी। नाजिया का निकाह 2019 में मंशी मियां के पुत्र सहालू मंसूरी के साथ हुआ था। हत्यारे की दरिंदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नाजिया के शरीर पर चाकुओं के 7 बड़े और गहरे निशान मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त यह कत्लेआम हो रहा था, नाजिया की मासूम बच्ची पास ही सो रही थी, जिसे अपनी मां के साथ हुई इस हैवानियत की भनक तक नहीं लगी। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। हालांकि, ग्रामीण इस मामले पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। मौके पर पहुँची FSL की टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और एक बिना मूठ वाला स्टील का चाकू बरामद किया है। पुलिस का मानना है कि यही वह ‘मर्डर वेपन’ है जिससे नाजिया की जान ली गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए SDPO आनंद मोहन गुप्ता, पुलिस निरीक्षक अभिषेक कुमार और थाना प्रभारी अवधेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।SDPO आनंद मोहन गुप्ता ने बताया की मामले का अनुसंधान गहनता से जारी है। FSL की टीम साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। मृतका के मायके वाले इस समय गहरे सदमे में हैं और बात करने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं, ससुराल पक्ष के लोग इसे किसी ‘अज्ञात हमलावर’ की करतूत बता रहे हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर हमलावर अज्ञात था, तो पति सहालू मौके से फरार क्यों हुआ?

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay