AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से खड़ी हुई गारमेंट इकाई बनी 65 जीविका दीदियों की आजीविका का आधार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 21, 2026
in देश
0
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से खड़ी हुई गारमेंट इकाई बनी 65 जीविका दीदियों की आजीविका का आधार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से खड़ी हुई गारमेंट इकाई बनी 65 जीविका दीदियों की आजीविका का आधार

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। अगर सपनों को सरकारी योजना का सहारा और मेहनत को सही दिशा मिल जाए, तो गांव की मिट्टी से भी सफलता की बड़ी कहानी लिखी जा सकती है। उचकागांव प्रखंड के लूहसी गांव स्थित यश इंटरप्राइजेज आज इसी बदलाव की मिसाल बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के सहयोग से शुरू हुई रेडीमेड गारमेंट इकाई ने देखते ही देखते करीब 80 लाख रुपये सालाना कारोबार का मुकाम हासिल कर लिया है।

इस सफलता की सबसे खास बात यह है कि यश इंटरप्राइजेज की तरक्की सिर्फ एक उद्यमी की कहानी नहीं है, बल्कि इसने 65 जीविका दीदियों के लिए रोजगार का दरवाजा खोल दिया है। गांव में चल रही सिलाई मशीनें अब सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और परिवारों की आर्थिक मजबूती की कहानी भी बुन रही हैं।

कपड़ों के साथ बुनी जा रही आत्मनिर्भरता की कहानी

घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच जीविका दीदियों को गांव में ही काम का अवसर मिलना इस पहल की बड़ी उपलब्धि है। स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने का मौका मिला है। वहीं, एक छोटे उद्यम के विस्तार ने यह साबित कर दिया कि स्वरोजगार की शुरुआत आगे चलकर कई परिवारों के लिए रोजगार का माध्यम बन सकती है।

डीएम ने जाना सफलता का सफर

जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने गुरुवार को यश इंटरप्राइजेज पहुंचकर इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने गारमेंट तैयार करने की पूरी प्रक्रिया और इकाई की कार्यप्रणाली को करीब से देखा। उद्यमी से उत्पादन, विपणन, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन की जानकारी ली।

डीएम ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से मिले सहयोग और उसके व्यवसाय पर पड़े प्रभाव की भी समीक्षा की। उन्होंने इकाई के सफल संचालन तथा 65 जीविका दीदियों को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।

एक उद्यम, 65 परिवारों के लिए उम्मीद

जिला पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे उद्यमों की उपयोगिता केवल स्वरोजगार तक सीमित नहीं रहती। जब एक व्यवसाय आगे बढ़ता है और उसके साथ दूसरे परिवारों के लिए भी आजीविका के अवसर पैदा होते हैं, तो उसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिलता है। उन्होंने इस पहल को अन्य लोगों के लिए भी अनुकरणीय बताया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उद्यमिता को बढ़ावा देने, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने के निर्देश दिए।

लूहसी से मिल रहा आत्मनिर्भर बिहार का संदेश

लूहसी की यह गारमेंट इकाई यह संदेश दे रही है कि सरकारी योजना, उद्यमिता और मेहनत का सही मेल हो तो गांव में भी बड़ा कारोबार खड़ा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के माध्यम से स्थापित ऐसी इकाइयां स्थानीय महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति दे रही हैं।

निरीक्षण के दौरान जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आयुष कुमार, उचकागांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

September 19, 2026

जेएनवी में दाखिले का सुनहरा मौका! 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

September 19, 2026
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार

September 19, 2026
कटेया पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

कटेया पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

September 19, 2026

Recent News