AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गोपालगंज में मानवता शर्मसार: महादलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
June 23, 2026
in देश
0
गोपालगंज में मानवता शर्मसार: महादलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज में मानवता शर्मसार: महादलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज (बिहार): बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली और बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय महादलित (मुसहर जाति) नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने इस घिनौने कृत्य का वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की मां द्वारा कटेया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो (POCSO) एक्ट और आईटी (IT) एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना 18 जून 2026 की दोपहर लगभग 1:00 बजे की है। पीड़िता (उम्र 13 वर्ष) अपने घर के पास स्थित ‘घोड़ा घाट मंदिर’ (हरनाथ नगर के तरकुल के पास) में खाना बनाने के लिए सूखी लकड़ियां और जलावन चुनने गई थी। उसी दौरान पूर्व नियोजित साजिश के तहत गांव के ही दो युवकों ने उसे घेर लिया। शिकायत में नामजद आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है: गोविन्द राजभर (उम्र 17 वर्ष), पिता- लक्ष्मण राजभर, कृष्णा राजभर (उम्र 22 वर्ष), पिता- सीताराम राजभर (दोनों निवासी: ग्राम- रानीपुर, थाना- कटेया, जिला- गोपालगंज)
पीड़िता की मां ने आवेदन में बताया कि जब उनकी बेटी लकड़ी चुन रही थी, तब आरोपी कृष्णा राजभर ने उसे पीछे से दबोच लिया। इसके बाद गोविन्द राजभर ने पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार करने का प्रयास किया और फिर बारी-बारी से दोनों लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। इस दौरान कृष्णा राजभर ने अपने मोबाइल फोन से पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। दरिंदों ने पीड़िता का मुंह गमछे से बांध दिया था ताकि वह चिल्ला न सके। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को बुरी तरह पीटा और धमकी दी कि “अगर किसी को बताया तो तुम्हारा यह वीडियो वायरल कर देंगे।” घर लौटकर पीड़िता ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई। महादलित परिवार अत्यंत गरीब और लाचार होने के कारण लोक-लाज और डर के मारे सहम गया। इस खौफनाक हादसे के सदमे से नाबालिग पीड़िता गंभीर रूप से बीमार भी हो गई थी। परिवार अभी संभल ही रहा था कि आरोपियों ने वह आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने और पीड़िता की स्थिति थोड़ी ठीक होने के बाद, मां ने हिम्मत जुटाकर 20 जून 2026 को कटेया थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज किया। कटेया थाना कांड संख्या – 327/26 (दिनांक: 21/06/26) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 70(1), 352, 351(2), 3(5) के साथ-साथ 6 POCSO Act और 67 IT Act। इस मामले की कमान महिला सब-इंस्पेक्टर (S.I.) पल्लवी कुमारी को सौंपी गई है, जिन्हें मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
हीरापाकड़ में बंद घर के पीछे से घुसे अज्ञात चोर, 4.70 लाख के गहने-नकदी उड़ाए

हीरापाकड़ में बंद घर के पीछे से घुसे अज्ञात चोर, 4.70 लाख के गहने-नकदी उड़ाए

September 22, 2026
गोपालगंज में नाबालिग का अपहरण, 5 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली; सहमा पीड़ित परिवार

गोपालगंज में नाबालिग का अपहरण, 5 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली; सहमा पीड़ित परिवार

September 22, 2026
डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

September 22, 2026
आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

September 22, 2026

Recent News