AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

नौतन में एंबुलेंस से 20 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, महिला पुरुष सहित चार तस्कर गिरफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 25, 2025
in देश
0
नौतन में एंबुलेंस से 20 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, महिला पुरुष सहित चार तस्कर गिरफ्तार
0
SHARES
29
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नौतन में एंबुलेंस से 20 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, महिला पुरुष सहित चार तस्कर गिरफ्तार

नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

स्थानीय पुलिस ने यूपी नंबर की एक एंबुलेंस से 20 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इसके साथ महिला पुरुष सहित चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि नौतन पुलिस को सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के नंबर प्लेट लगी एक मारुति सुजुकी एंबुलेंस से शराब की बड़ी खेप बिहार में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सभी संभावित मार्गों पर वाहन जांच शुरू कर दिया। इसी बीच उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसमें से उत्तर प्रदेश निर्मित 20 कार्टून ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इसके साथ ही उसके चालक सहित दो पुरुष तथा दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया। थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के मिठनपुरा गांव निवासी राजेश कुमार, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी हिमांशु पांडेय तथा वैशाली जिला के बिंदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुपुर गांव निवासी ललिता देवी और कमली देवी शामिल हैं। सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

imunify-bot-check