धारदार हथियार से जानलेवा हमला, फसल नष्ट करने का आरोप प्राथमिकी दर्ज
भोरे/गोपालगंज
भोरे थाना क्षेत्र के दुबवालिया तिवारी टोला गांव में मनोज तिवारी अपने दरवाजे पे बैठें थे तभी गांव के ही रतन तिवारी, मिथिलेश तिवारी, अरविन्द तिवारी, श्रीकान्त देवी, सरोज देवी, खुशी तिवारी, जो दुबवालिया गाँव के है और साथ में अमोद तिवारी गांव तिवारी चकिया और आशीष यादव गांव जानकी नगर आए और मनोज तिवारी के रवि की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने लगे जिससे उनके रवि फसल जल जाए वहीं जब इसका विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए हमे रतन तिवारी, अरविंद तिवारी, मिथिलेश तिवारी, अमोद तिवारी, द्वारा धारदार हथियार से वार किया गया जिससे मनोज तिवारी का सिर फट गया और वे गिर पडे जिसके बाद रामआशीष यादव उनके सिने पे चढ़कर दो हजार रुपए निकाल लिए वही इस मामले में पीड़ित ने लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।












