फॉर्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसान को मिलेगा सर्वप्रथम केंद्र कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ
बड़हरिया से परमानंद पाण्डेय की रिपोर्ट









बड़हरिया प्रखंड अंर्तगत सभी पंचायत में कृषि विभाग और राजस्व विभाग द्वारा मिलकर फॉर्मर रजिस्ट्री और ekyc के लिए विशेष शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में फॉर्मर रजिस्ट्री और ekyc का कार्य किया जा रहा है।
जिसमें कृषि विभाग के प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक सहायक तकनीकी प्रबंधक,कृषि समन्यवक और किसान सलाहकार द्वारा पहले ekyc और उसके बाद राजस्व विभाग के राजस्व कर्मचारी या अमीन द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य बकेट सूची से किया जा रहा है। जिन जीवित किसान का नाम बकेट सूची में है उन्हीं का ekyc और फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा हैं। फॉर्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसान को सर्वप्रथम कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ केंद्र सरकार द्वारा मिलेगा। इसलिए जिन भी किसान का नाम बकेट सूची में नाम है वह अपना फॉर्मर रजिस्ट्री और ekyc जरूर करा लिजिए।
इसके लिए किसान को अपना आधार कार्ड, और आधार से जुड़ा मोबाइल ले जा कर करा लेना है। अगर आधार का मोबाइल बंद है तो उस किसान के चेहरा से फॉर्मर रजिस्ट्री और ekyc किया जाएगा। बहुआरा कादिर पंचायत में फॉर्मर रजिस्ट्री में सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक बृजेश कुमार पाठक कृषि समन्यवक द्वारा ekyc तथा विद्यानंद कुमार अमीन द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया। भलुआ गांव में 31 किसान का ekyc और 22 किसान का फॉर्मर रजिस्ट्री किया गया।
















