चकबंदी में कथित अनियमितताओं के विरोध में किसानों का आमरण अनशन 24वें दिन भी जारी, युवा समाजसेवियों ने दिया समर्थन
बांदा। जनपद बांदा स्थित अशोक लाट पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक), बांदा के तत्वावधान में चकबंदी में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में किसानों का आमरण अनशन 24वें दिन भी जारी रहा।
शनिवार को युवा समाजसेवी मुकेश विश्वकर्मा, सतेंद्र शर्मा एवं शिवा यादव अनशन स्थल पर पहुंचे और आंदोलन में शामिल होकर किसानों का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की आवाज को लगातार प्रमुखता से उठाने वाले अर्पित सिंह के साथ एकजुटता व्यक्त की तथा किसानों की मांगों का समर्थन किया।












