नौतन राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुआ नामांकन, 1 जुलाई से शुरू होंगी स्नातक कक्षाए
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय प्रखंड के नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन में सत्र 2026-30 के (चार-वर्षीय) स्नातक पाठ्यक्रमों की कक्षाएं 1 जुलाई 2026 से शुरू हो जाएंगी।
विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार 24 जून 2026 को मेधा सूची जारी करते ही स्नातक में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 29 जून 2026 तक नामांकन एवं कागज सत्यापन करा सकते हैं। नामांकन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 अपराह्न 3 बजे तक है, जबकि नामांकन सत्यापन की अंतिम तिथि उसी दिन अपराह्न 5 बजे तक निर्धारित की गई है।नामांकन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। छात्रों को विश्वविद्यालय पोर्टल www.jpv.ac.in तथा jpvadm.samarth.edu.in के माध्यम से सभी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। यह नया राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे पहले छात्रों को मैरवा, सीवान गोपालगंज, छपरा या उत्तर प्रदेश जाना पड़ता था, अब उन्हें घर के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। स्थानीय अभिभावक और छात्र इस पहल का स्वागत कर रहे हैं। इस संबंध में राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन के बर्सर डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिन छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन किया गया है और मेधा सूची में उनका नाम आ गया है उन्हें 10वीं-12वीं की अंकसूची, आवासीय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए), दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए), आधार कार्ड, अपार आईडी तथा पासपोर्ट साइज 4 फोटो लेकर डिग्री कॉलेज में लेकर उपस्थित होना होगा। मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) शमशाद अहमद खान एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।












