सीओ के जनता दरबार में दर्जनों मामलों की हुई सुनवाई
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

स्थानीय अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि विवाद से संबंधित दर्जनों मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान अंगौता, हथौजी, बिशुनपुरा, नारायणपुर, खलवां, गलिमापुर आदि गांवों के भूमि विवाद से पीड़ित दर्जनों फरियादियों ने अपने-अपने मामलों को रखा। पूर्व से चले आ रहे कुछ मामलों में भी पक्ष-प्रतिपक्ष उपस्थित थे, जिनमें सुनवाई हुई। वहीं कुछ मामलों में एक पक्ष के लोग ही मौजूद रहे, जिसमें अगली तारीख निर्धारित की गई। वहीं कुछ पुराने मामलों में दोनों पक्षकार अपनी-अपनी बात को ऊपर रखते हुए अंचलाधिकारी की बात पर सहमत नहीं हुए। इस बात पर अंचलाधिकारी द्वारा उन्हें सक्षम न्यायालय जाने का आदेश दे दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष शशि रंजन एवं दर्जनों पक्ष-प्रतिपक्ष के लोग मौजूद रहे।












