AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, एसएसपी एवं ग्रामीण एसपी

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
July 21, 2026
in देश
0
श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, एसएसपी एवं ग्रामीण एसपी
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, एसएसपी एवं ग्रामीण एसपी

बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मेले की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुरक्षा,सुविधा एवं सुचारु व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

दरभंगा, 21 जुलाई, 2026:-श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दरभंगा के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी तथा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी ने संयुक्त रूप से कुशेश्वरस्थान पहुंचकर तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने सर्वप्रथम बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर तथा श्रावणी मेले की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।

इसके पश्चात मंदिर न्यास कार्यालय में मंदिर न्यास के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा कुशेश्वरनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, नियंत्रण कक्ष तथा श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित दर्शन-पूजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले के सफल आयोजन को सुनिश्चित करें।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुश्री साक्षी कुमारी ने अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वित प्रयासों से कार्य करें ताकि इस वर्ष श्रावणी मेले का आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक वातावरण में संपन्न हो सके।
निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित प्रशासनिक, पुलिस तथा मंदिर न्यास के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

September 19, 2026

जेएनवी में दाखिले का सुनहरा मौका! 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

September 19, 2026
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार

September 19, 2026
कटेया पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

कटेया पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

September 19, 2026

Recent News