कटेया में युवक पर जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़ और सोने की चेन छीनने का आरोप
गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला, मारपीट, कार में तोड़फोड़ और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कटेया थाना में आवेदन देकर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार
पीड़ित थाना क्षेत्र के बैरिया चौराहा निवासी पपू प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र ने आरोप लगाया है कि 27 जून की रात करीब 11:30 बजे वह तिलक समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान बुढ़ियावारी गांव में बारात आया था जहाँ आर्केस्टा चल रहा था तो पीड़ित कस्तूरी भी रुक कर देखने लगा इसी बीच कुछ लोगों ने गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि देखते ही देखते पांचो आरोपी बिहारी चौरसिया का पुत्र रवि चौरसिया राम अवध राजभर का पुत्र गोबिंद राजभर मुन्ना राजभर का पुत्र विबेक राजभर सतन चौरसिया का पुत्र बिकेश चौरसिया तथा इंदल मिया का पुत्र समीर अली सभी साकिन बैरिया एकजुट होकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसकी टाटा अल्ट्रोज कार में ईंट-पत्थर से हमला कर शीशे तोड़ दिए और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर उसके हाथ पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसके गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद घायल युवक का इलाज कराया गया। इलाज के उपरांत उसने कटेया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर थाना कांड संख्या 336/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












