जनसुनवाई में गंभीरता से सुनी गईं फरियादें, एसपी ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गोपालगंज में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ सुना तथा संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक मामले में गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने के साथ-साथ प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच करने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। गोपालगंज पुलिस का उद्देश्य जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील रहते हुए बेहतर सेवा, त्वरित न्याय और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।











