AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सीओ ने खुद को घर में किया लॉक, घूसखोरी में गिरफ्तार करने पहुंची निगरानी टीम को देख छिप गए

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
July 15, 2026
in देश
0
सीओ ने खुद को घर में किया लॉक, घूसखोरी में गिरफ्तार करने पहुंची निगरानी टीम को देख छिप गए
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सीओ ने खुद को घर में किया लॉक, घूसखोरी में गिरफ्तार करने पहुंची निगरानी टीम को देख छिप गए

बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पिछले साल रिश्वतखोरी का मामला दर्ज हुआ था। इसी केस में कार्रवाई की गई। निगरानी टीम जब सीओ को अरेस्ट करने उनके आवास पहुंची, तो अंचलाधिकारी ने खुद को घर के अंदर बंद कर दिया और उसे चारों तरफ से लॉक कर दिया।निगरानी टीम ने कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की। प्रभात कुमार पर अतिक्रमण हटवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। इस संबंध में उनके खिलाफ दिसंबर 2025 में निगरानी थाना में मामला दर्ज किया गया था। पिछले साल 22 दिसंबर को उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम बाजपट्टी पहुंची थी, लेकिन सीओ उस समय किसी कार्य से वह मुख्यालय से बाहर थे। इस कारण वह बच गए थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभात कुमार वर्तमान में बाजपट्टी अंचलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वे मूल रूप से मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित छोटी दौलतपुर मोहल्ला (बसंती दुर्गा मंदिर के निकट) के रहने वाले हैं। मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम बाजपट्टी स्थित सीओ आवास पर पहुंची। टीम के आते ही सीओ ने पूरे आवास को चारों ओर से बंद कर लिया। इसके बाद निगरानी टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी को स्थिति से अवगत कराया। तब एसडीओ के निर्देश पर प्रतिनियुक्त कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में बाजपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित अंचलाधिकारी आवास पर कार्रवाई कर गेट खोला गया। कोर्ट से निर्गत गिरफ्तारी वारंट का अनुपालन करते हुए प्रभात कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुई। बताया गया है कि निगरानी थाना में दर्ज इस मामले में प्रभात कुमार प्राथमिक नामजद आरोपी हैं। उन पर पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच पहले से चल रही थी और न्यायालय के आदेश के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने अभियुक्त को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया, जहां से मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में दोषी पाए जाने वाले किसी भी सरकारी कर्मी या पदाधिकारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक एवं सरकारी महकमे में चर्चा का माहौल है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

September 19, 2026

जेएनवी में दाखिले का सुनहरा मौका! 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

September 19, 2026
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार

September 19, 2026
कटेया पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

कटेया पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

September 19, 2026

Recent News