सिंहासिनी महोत्सव की बदली तारीख, अब 25 अगस्त को होगा भव्य आयोजन
गोपालगंज ब्यूरो : आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सिंहासिनी महोत्सव की निर्धारित तिथि में बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महोत्सव 24 अगस्त 2026 को होना था, लेकिन इस दिन सोमवार होने तथा शिवालयों में संभावित अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति ने तिथि परिवर्तन का निर्णय लिया है।
आयोजन समिति के अनुसार अब सिंहासिनी महोत्सव का आयोजन 25 अगस्त 2026, मंगलवार को बैकुंठपुर में अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
श्रद्धालुओं से प्रशासन ने की सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित नई तिथि एवं समय के अनुसार ही महोत्सव में सहभागिता करें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग करें।
तिथि परिवर्तन के बाद अब 25 अगस्त को होने वाले सिंहासिनी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा आयोजन को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।










