बड़हरिया के महावीरी मेला में हुए पथराव में घायल थानाध्यक्ष के बयान पर दर्जनों नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ केस
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया महावीरी मेले में गत 4सितंबर 25 को असामाजिक तत्वों के द्वारा किए गए पथराव में घायल थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा के बयान पर बड़हरिया थाना केस दर्ज हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दर्ज केस में दर्जनों लोगों को नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों का नाम शामिल है। विश्वास सूत्रों ने बताया की दोनों समुदायों के लोगो पर थानाध्यक्ष पर जानलेवा हमला करना,सरकारी कार्य में बाधा पहुंचना, दंगा भड़काना, नाजायज मजमा बना कर घटना को अंजाम देना सहित विभिन्न संगीन धाराओं मे केस दर्ज पुलिस ने किया है। केस दर्ज होने की जानकारी मिलने और नाम पता नहीं चलने को लेकर आम से लेकर खास तक परेशान है। सूत्रों की माने तो घटना के बाद ही दोनों समुदायों के असामाजिक तत्वों ने घर छोड़ कर फरार हो गए है। हालांकि दोनों समुदायों के तरफ से किसी के खिलाफ अभी तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। सूत्रों की माने तो दोनों समुदायों के बुद्धिजीवी लोग इस विवाद के समाधान कराने में जुटे हुए है। लेकिन पुलिस द्वारा दर्ज किया गया केस की जानकारी मिलते ही बहुत लोग घर छोड़ अन्यत्र शरण ले रहे है। पुलिस कभी भी बृहत पैमाने पर छापेमारी कर नामजद लोगो को गिरफ़्तार कर जेल भेज सकती है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनोज कुमार तिवारी दल बल के साथ बड़हरिया पहुंच कर विवाद को शांत कराए थे । विदित हो की गत 4सितंबर 25 को बड़हरिया महावीरी मेले में एक एक कर सभी अखाड़े श्री राम जानकी मठ बड़हरिया के परिसर में जा रहे थे। तभी अचानक से पथराव शुरू हो गया जिसमें बड़हरिया थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां पथराव में उनके सिर पर पत्थर लग गया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। थानाध्यक्ष को सर पर सात टांके लगे है। करीब एक घंटे तक असामाजिक तत्वों ने उपद्रव के साथ पथराव किया था। मेला में भगदड़ मच गई थी।
अशांति के बीच बड़हरिया का यह सुप्रसिद्ध महावीरी अखड़ा मेला संपन्न पुलिस की अभिरक्षा में संपन्न हुआ था। मेले में बड़हरिया पुरानी बाजार, भलूआ, सुरहीया,नवलपुर,सदर पुर,रानीपुर,कोइरी गावा,खान पुर हरदिया सहित करीब दर्जनो गांवों का अखाडा मेला आता है।
हालांकि मेला में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पुलिस पदाधिकारी और मजिट्रेट तैनात थे। पथराव के बाद मौके पर एसपी मनोज कुमार तिवारी, एसडीपीओ, एसडीओ,बीडीओ संदीप कुमार, सीओ सरफराज अहमद, थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी के द्वारा मेला को संपन्न कराया गया था।











