हत्या के प्रयास के मामलों में फूलवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूलवरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में तीन प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, फूलवरिया थाना कांड संख्या-200/26 में दर्ज मामले के तहत जमरुद्दीन मियां पिता – सलाउद्दीन मियां एवं इरशाद अली, दोनों निवासी साकिन बथुआ बाजार, थाना फूलवरिया, को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में वादी के साथ मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
वहीं, फूलवरिया थाना कांड संख्या-195/26 में पुलिस ने संदीप गिरी, पिता दिनेश गिरी, निवासी गोसाई मांझा, थाना फूलवरिया को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में भी मारपीट एवं हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
🔴 वांछित अभियुक्तों पर लगातार कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच कड़ा संदेश गया है।












