AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

मधेपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में 10 अभियुक्त गिरफ्तार, सिंहेश्वर से अपहृत व्यक्ति सकुशल बरामद

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
July 15, 2026
in देश
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधेपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में 10 अभियुक्त गिरफ्तार, सिंहेश्वर से अपहृत व्यक्ति सकुशल बरामद

मधेपुरा पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया है. इस दौरान 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और सिंहेश्वर से एक अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया है. सघन वाहन जांच अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से भारी जुर्माना वसूला गया है.इस कार्रवाई के दौरान सिंहेश्वर थाना पुलिस ने एक अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं, जिलेभर में चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 37,500 रुपये की शमन राशि भी वसूली गई है.कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन, 10 अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर वारंटियों को दबोचा गया है. पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 10 अभियुक्तों में चार पुराने कांडों के आरोपी हैं. इसके अलावा पुलिस ने एक अभियुक्त को कुर्की वारंट तथा दो अभियुक्तों को गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है.मद्यनिषेध कानून के तहत कार्रवाई करते हुए शराब सेवन के मामले में भी एक व्यक्ति को पकड़ा गया है, जबकि अन्य दो अभियुक्तों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.सिंहेश्वर से अपहृत बरामद, वाहन चेकिंग में वसूला भारी जुर्माना अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सड़कों पर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर भी पुलिस पूरी तरह सख्त दिखी. इस अभियान के दौरान पुलिस टीम को बड़ी सफलता तब मिली जब सिंहेश्वर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया. इसके साथ ही जिलेभर में चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 37,500 रुपये की शमन यानी जुर्माने की राशि वसूली गई.अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी: एसपी विशेष अभियान की सफलता और भविष्य की रणनीतियों को लेकर पुलिस कप्तान ने कड़ा संदेश जारी किया है. पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा. लंबित वारंटों के त्वरित निष्पादन, फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी और सड़कों पर नियमित वाहन जांच अभियान में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी.”मधेपुरा पुलिस जिले में शांतिपूर्ण माहौल और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ zero tolerance की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है. हम आम लोगों से भी अपील करते हैं कि वे जिले में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें.” — संदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक (SP), मधेपुरा

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

September 19, 2026

जेएनवी में दाखिले का सुनहरा मौका! 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

September 19, 2026
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार

September 19, 2026
कटेया पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

कटेया पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

September 19, 2026

Recent News